Sports: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा “पंजाब किंग्स सही दिशा में आगे बढ़ रही है”

Sports:

Sports: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि “नीलामी में समझदारी भरे और साहसिक फैसले लेने के बाद पंजाब किंग्स अब ‘‘सही दिशा में आगे बढ़ रही है’’ जिससे इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के लिए उसका लंबा इंतजार खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं । इरफान पठान ने ‘आईपीएल टुडे लाइव’ पर कहा “कि नेतृत्व में स्पष्टतता और अच्छी टीम का चयन करने से पंजाब बेहतर प्रदर्शन करने लग गया है । श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली ये टीम पिछले साल उप-विजेता रही थी “।Sports:

Read Also-Puducherry: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, पूर्व मंत्री ए.के. साई जे. दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा,‘‘पंजाब के लिए टीम को नया स्वरूप देने में उसके नेतृत्व ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। आप IPL के आधे मैच नीलामी में जीतते हैं । बड़ी रकम का मतलब ये नहीं है कि आपको हमेशा वही मिलेगा जो आप चाहते हैं, लेकिन उन्हें वही मिला और वे फाइनल तक पहुंचे ।’’पठान ने कहा कि पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल जैसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करने का कड़ा फैसला किया और अपनी बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत की है।Sports

Read Also-US Israel Iran War: ईरान के मिसाइल हमले से इजराइल में मची तबाही, युद्ध में मृतकों की संख्या 1500 पार

उन्होंने  आगे कहा, ‘‘पंजाब किंग्स ने कुछ साहसिक लेकिन महत्वपूर्ण फैसले किए। अब उसके पास अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर और अच्छे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का फैसला करने के बाद उन्होंने उन पर पूरा भरोसा जताया। टीम में स्पष्टता है और मुझे लगता है कि पंजाब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’Sports

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *