Sports News: टी20 वर्ल्ड कप में भारत बना चैंपियन, टीम इंडिया की नजरें ओलंपिक स्वर्ण पर

Sports News: रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में भारतीय टीम ने बारबाडोस में जब टी20 विश्व कप जीता तो आईसीसी टूर्नामेंटों में पिछली कई नाकामियों से मिले जख्मों पर मरहम लगा था लेकिन सूर्यकुमार यादव की टीम की जीत को शुरू ही से तय माना जा रहा था। डेढ साल में दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया से स्पष्ट था कि उन्हें अहसास था कि इस बार उन्हें हरा पाना किसी टीम के लिये लगभग नामुमकिन था। Sports News:

Read Also: West Bengal: चुनाव से पहले BJP और TMC में जुबानी जंग तेज, CM ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

इस टीम की औसत उम्र तीस के करीब है लिहाजा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2028 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप में भी उनके खेलने की पूरी संभावना है । लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के पास लॉस एंजिलिस में ओलंपिक स्वर्ण जीतने का भी मौका होगा चूंकि क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी हो रही है। भारत की विश्व कप विजेता इस टीम में सिर्फ कप्तान सूर्यकुमार यादव ही 35 साल के हैं लेकिन उनका इरादा 2028 में ये दोनों टूर्नामेंट खेलने का है। Sports News:

Read Also: MP: कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबियाई चीता ने पांच शावकों को दिया जन्म

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ एक टीम के रूप में हमने जो कुछ हासिल किया है, वह काफी खास है । अगला लक्ष्य ओलंपिक है । ओलंपिक स्वर्ण और उसी साल टी20 विश्व कप भी है। उन्होंने कहा ,‘‘ 2024 के बाद से जिस तरह से सफर तय किया गया है, हम काफी रोमांचित हैं।

हमने तीन आईसीसी ट्रॉफी (वनडे चैम्पियंस ट्रॉफी समेत) लगातार जीती । 2024 में लंबे समय बाद आईसीसी खिताब जीता । हमें पता है कि हम किस तरह से खेलना चाहते थे । 2024 के बाद सब कुछ बदल गया।सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ हमने 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी (रोहित शर्मा की कप्तानी में) जीती और बिल्कुल अलग तरह की क्रिकेट खेली । अब 2026 में हम अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास करना चाहते थे । इसे 2027, 28, 29 में और हमेशा दोहराते रहना चाहते हैं। Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *