Sports News: लक्ष्य सेन चोट के चलते थॉमस कप से बाहर, टूटा खिताब जीतने का सपना

Sports News:

Sports News: भारत को फ्रांस के खिलाफ होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे।लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21 22-20 21-17 से जीत दर्ज की, जिससे भारत ने चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत हासिल की।Sports News:   

Read Also- Delhi Weather: दिल्ली NCR में गर्मी का कहर जारी, पारा 39 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस मैच के दौरान हालांकि लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। लक्ष्य के ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘कल चोउ के खिलाफ मैच के दौरान गिरने से लक्ष्य के हाथ में विशेष कर कोहनी के आसपास सूजन आ गई है। उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं। लक्ष्य की अनुपस्थिति में युवा आयुष शेट्टी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ शुरुआती एकल मैच खेलेंगे।Sports News:   

Read Also- Gokulpur Ashram: CM सैनी ने गोकुलपुर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर दिया बड़ा बयान

पोपोव ने 2024 में हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया था। विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत दूसरे एकल मुकाबले में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे।तीसरे एकल खिलाड़ी के रूप में एचएस प्रणय का सामना विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव से होगा, जिनका भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ 1-0 का रिकॉर्ड है।अगर मुकाबला एकल से आगे बढ़ता है तो हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन पहले युगल मुकाबले में एलोई एडम और लियो रॉसी का सामना करेंगे।Sports News:   

अंतिम मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पोपोव बंधुओं से होगा।भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह कोई झटका है। हमारे पास अच्छी टीम है, हर कोई आत्मविश्वास से भरा है और अगर हम यह मैच जीत जाते हैं, तो उम्मीद है कि लक्ष्य फाइनल के लिए उपलब्ध रहेगा।’’टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार मुकाबले आम तौर पर खिलाड़ियों की रैंकिंग के आधार पर होते हैं। प्रत्येक टीम के सर्वोच्च रैंकिंग वाले एकल और युगल खिलाड़ी आमने सामने होते हैं।

यदि खिलाड़ियों को एकल और युगल दोनों में प्रतिस्पर्धा करनी है, तो उन्हें युगल में जोड़ी बनाने से पहले अपने एकल मैच पूरे करने होंगे।फ्रांस के मामले में इसका मतलब है कि पहले तीनों एकल मैच खेले जाएंगे और उसके बाद युगल मैच होंगे।भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने से पदक पक्का हो गया है। भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था। उसने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे।Sports News:   

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *