Sports News: टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज…

Sports News

Sports News: भारतीय बल्लेबाज  सुपरस्टार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए। तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून को धर्मशाला में शुरू होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।’ Sports News: 

Read Also: BIHAR: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

IPL में किया शानदार प्रदर्शन- अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर 37 वर्षीय कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाया था।कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे श्रृंखला की चमक भी फीकी पड़ गई है। Sports News: 

Read Also: बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार को किया गिरफ्तार, घर पर अवैध कब्जा का लगा आरोप

हैमस्ट्रिंग खिंचाव से कोहली हुए परेशान- भारत का यह पूर्व कप्तान अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलता है लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब यह देखना बाकी है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वह भी कोहली की तरह अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत की तरफ से खेलते हैं।आईपीएल के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *