Sports: मनु भाकर की उपलब्धि पर गदगद हुए ओलंपियन अभिनव बिंद्रा, बताया महान …

Abhinav Bindra on Manu Bhaker: 

Abhinav Bindra on Manu Bhaker: निशानेबाज में पूर्व भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर की तारीफ की और कहा कि वे अपने करियर में बहुत आगे तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा, “वे (मनु भाकर) इतनी युवा एथलीट हैं। उन्होंने पेरिस में एक अविश्वसनीय ओलंपिक खेला था।मुझे लगता है कि टोक्यो में बहुत मुश्किल खेलों के बाद उनका वापसी करना अद्भुत था। दो मेडल जीतना उनके मजबूत इरादों को दिखाता है।

Read also-  Jammu and Kashmir: एक्शन में CM उमर अब्दुल्ला, किश्तवाड़ की घटना पर कर दी ये डिमांड़

सरबजोत के साथ मिलकर जीता ब्रॉन्ज मेडल- उसके पास न केवल एक एथलीट बल्कि महान एथलीट बनने के लिए जबरदस्त जुनून है। वो बहुत छोटी हैं और उसके सामने एक शानदार करियर है। उनके सामने जबरदस्त संभावनाएं हैं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे।वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

Read also- बीजेपी महासचिव Vinod Tawde ने खरगे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को भेजा कानूनी नोटिस

अविश्वसनीय ओलंपिक खेला- अभिनव बिंद्रा, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता:वे (मनु भाकर) इतनी युवा एथलीट हैं। उन्होंने पेरिस में एक अविश्वसनीय ओलंपिक खेला था।मुझे लगता है कि टोक्यो में बहुत मुश्किल खेलों के बाद उनका वापसी करना अद्भुत था। दो मेडल जीतना उनके मजबूत इरादों को दिखाता है। उसके पास न केवल एक एथलीट बल्कि महान एथलीट बनने के लिए जबरदस्त जुनून है। वो बहुत छोटी हैं और उसके सामने एक शानदार करियर है। उनके सामने जबरदस्त संभावनाएं हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *