UP: अलीगढ़ फिर हुआ शर्मसार, कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ किया घिनौना काम

UP's Aligarh News:

UP’s Aligarh News: पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कोचिंग सेंटर के मालिक को 12वीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब कुवारसी इलाके के सुरेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट और अभिभावकों का एक ग्रुप इकट्ठा हुआ और कोचिंग सेंटर के मालिक धनंजय पर आरोप लगाने लगा।पुलिस ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए, कोचिंग संचालक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

Read also- Sports: मनु भाकर की उपलब्धि पर गदगद हुए ओलंपियन अभिनव बिंद्रा, बताया महान …

कोचिंग सेंटर पर लगा ये गंभीर आरोप-  किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि, “यहां छात्र-छात्राएं ट्यूशन पढ़ने आते हैं। किसान संघ की एक लड़की भी यहां कोचिंग क्लास लेती है। कोचिंग सेंटर का टीचर धनंजय पिछले आठ महीने से लड़की के साथ रेप कर रहा था। आज उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और हमें और पुलिस को मामले की जानकारी दी।”

Read also- Politics: पंजाब में सियासत तेज, ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को मिली ये नई जिम्मेदारी

कमरे में बंद किया-  आरोपित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और पुलिस व प्रशासन उसे बचाने में लगा है और कह रहा है कि गेट तोड़कर आरोपित को बाहर निकालने के लिए उसे कोर्ट के आदेश की जरूरत है। लोग अपनी बेटियों को ऐसे कोचिंग सेंटर में कैसे भेज सकते हैं, जहां उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाए।पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद धनंजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ सिविल लाइंस अशोक कुमार ने बताया, “21 नवंबर 2024 को क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर मालिक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म करने की शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *