Sport News: महिला टी20 विश्व कप में जारी है वेस्टइंडीज का शानदार सफर, न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

Sport News: 

Sport News:  मध्यम गति की गेंदबाज आलिया एलीने के चार विकेट और शेमेन कैम्पबेल की 62 गेंदों पर 90 रन की नाबाद पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।

Read Also: बिहार पुलिस परीक्षा पर बवाल, पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों ने हंगामा कर रोकी ट्रेन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी तरफ से चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें ब्रूक हालीडे (40), इसाबेला गेज (39), मैडी ग्रीन (नाबाद 35) और सोफी डिवाइन (20) शामिल हैं।वेस्टइंडीज की तरफ से एलीने ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल की। Sport News: 

Read Also: झारखंड: रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

शेमेन कैम्पबेल ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाकर उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई।शेमेन कैम्पबेल ने इस बीच कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की जिन्होंने चार बार जीवनदान मिलने के बाद 48 रन बनाए। Sport News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *