Srinagar: कश्मीर एसआईए ने ‘सफेदपोश’आतंकी मॉड्यूल मामले में 10 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Srinagar:

Srinagar: कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू कश्मीर के कई डॉक्टरों की संलिप्तता वाले ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गुरुवार को 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एसएआई, कश्मीर ने एक महत्वपूर्ण आतंकी साजिश मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें एक गुप्त मॉड्यूल शामिल है जिसे आमतौर पर ‘डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल’ के नाम से जाना जाता है।’Srinagar: 

10 आरोपियों में शामिल डॉ. उमर उन नबी पिछले साल नवंबर में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में मारा गया था। बाकी नौ आरोपियों में आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर उल अशरफ भट, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद, इरफान अहमद वागे उर्फ ओवैस, जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलशी, डॉ. मुजम्मिल शकील गनई उर्फ मुसैब, डॉ. अदील अहमद राथर उर्फ जावेद, डॉ. शाहीन सईद और तुफैल अहमद भट शामिल हैं।Srinagar: 

सभी 10 आरोपियों के खिलाफ श्रीनगर के नौगाम थाने में मामला दर्ज किया गया था।ये मामला पिछले साल अक्टूबर में हुई एक घटना से जुड़ा है, जब नौगाम इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भड़काऊ और धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए थे।अधिकारियों के अनुसार, इन पोस्टर का मकसद जनता में भय फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को सीधे चुनौती देना था।Srinagar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *