विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संसद गतिरोध पर बोले- सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं..

Delhi: 

Delhi: संसद के मानसून सत्र का आज 18वां दिन है। संसद में विपक्ष कई दिनों से नीट पेपर लीक, राम मंदिर चंदा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा था। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह विपक्ष के सभी सवालों का आज 3 बजे जवाब देंगे।Delhi: 

संसद में गरमाई सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। 20 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्रारा छात्रों की पिटाई और प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग पर अड़ा हुआ है।Delhi: 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट 

आपको बता दें कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे। पत्रकारों से बातचीच करते हुए बोले वह सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा संसद सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में बैठते हैं। विपक्ष दोनों सदनों में संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है, तो ऐसे में सरकार क्या कर सकती है। जबकि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अमित शाह ने कहा कि वह दोपहर 3 बजे तक सदन में मौजूद रहेंगे और विपक्ष को चर्चा के लिए आगे आना चाहिए।

Read Also: Parliament Protests: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, सत्तापक्ष- विपक्ष ने आमने-सामने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

बुधवार  को गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार नीट पेपर लीक पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें लेक्चर नहीं सुनना।

Read Also: Parliament Protests: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, सत्तापक्ष- विपक्ष ने आमने-सामने किया प्रदर्शन

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए।

राहुल गांधी ने सरकार पर बोला तीखा हमला

राहुल गांधी ने 24 जुलाई को अपने आवास 10 जनपथ पर संसद मार्च में घायल स्टूडेंट के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव दिखाए थे।राहुल गांधी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार ने छात्रों पर फायरिंग और पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *