मनोज कुमार संग ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, दी ये प्रतिक्रिया

Amitabh Bachchan: अभिनेता मनोज कुमार, जो अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली।दिवंगत मनोज कुमार ने ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी?’, ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब-पश्चिम’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने देशभक्ति से जुड़ी कई फिल्में बनाई, जिससे लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे।

Read also-Sports News: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और GT के बीच महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पुरानी फोटो की शेयर-  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मनोज कुमार के साथ अपनी एक पुरानी काली-सफेद तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों गले मिल रहे हैं। उन्होंने लिखा, “शोक में प्रार्थना और यादें… अमिताभ ने मनोज कुमार की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में काम किया था।धर्मेंद्र ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, “मनोज, मेरे दोस्त, तुम्हारे साथ बिताए हर पल बहुत याद आएंगे।

Read also-Waqf News: वक्फ बोर्ड विधेयक पर BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने साफ किया रुख, दिया बड़ा बयान

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे-  धर्मेंद्र और मनोज कुमार ने साथ में ‘शादी’ और ‘मैदान-ए-जंग’ जैसी फिल्मों में काम किया था।जीनत अमान ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मनोज कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।शनिवार को मनोज कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। उन्हें राजकीय सम्मान और तीन तोपों की सलामी दी गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *