विद्यार्थी लिखेंगे ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री मोदी को भेजेंगे पोस्टकार्ड

फतेहाबाद(रमेश भट्ट ): अब स्कूली बच्चे लिखेंगे अपने मन की बात, पोस्टकार्ड पर लिखकर भेजेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, आज़ादी के अमृत महोत्सव पर किया जा रहा है, प्रतियोगिता का आयोजन, अनसंग हीरोज ऑफ फ्रीडम स्ट्रगल  व  माई विजन फॉर इंडिया इन 2047 विषय पर बच्चे देंगे अपने विचार और जानकारियां, प्रतियोगिता में देशभर से 75 लाख स्कूली बच्चे होंगे शामिल, चयनित 75 सर्वश्रेष्ठ बच्चे मिलेंगे प्रधानमंत्री से ।देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे एक पोस्टकार्ड पर अपनी ‘मन की बात’ लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे और बताएंगे कि 2047 तक उनका कैसा हो उनके सपनों का भारत  दरअसल देश आज़ादी के 75वे वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मन रहा है, इस अवसर पर डाक विभाग संचार मंत्रालय द्वारा स्कूली स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय है – अनसंग हीरोज ऑफ फ्रीडम स्ट्रगल  व ‘माई विजन फॉर इंडिया इन 2047।

 

read also कंवर पाल गुज्जर ने सरकार और कमेटी के किसान नेता को दी बधाई

 

प्रतियोगिता में कक्षा 4 लेकर 12वी में पढ़ने वाले देशभर के करीब 75 लाख बच्चे भाग लेंगे, प्रतियोगिता के अनुसार ये बच्चे एक पोस्टकार्ड पर 2047 में कैसे जो उनके सपनों का भारत विषय पर अपने मन के भाव लिखेंगें साथ ही आज़ादी के उन सेनानियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया मगर गुमनाम रहे।

डाक विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पोस्ट कार्ड पर अपने विचारों और जानकारियों को सांझा कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा, जिसका पता पहले से ही पोस्टकार्ड पर अंकित है। देशभर से सर्वश्रेष्ठ पोस्टकार्ड भेजने वाले 75 बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का मौका और प्रोतसाहन मिलेगा, फतेहाबाद के मुख्य पोस्टमास्टर नरेंद्र चौहान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से पोस्टकार्ड अभियान एक दिसम्बर से शुरु किया गया है।

20 दिसम्बर तक  अनसंग हीरोज ऑफ फ्रीडम स्ट्रगल  व माई विजन फॉर इंडिया इन 2047 विषय पर विद्यार्थी राय रखेंगे। प्रदेश से करीब 75 हजार कार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाएंगे।यह अभियान इस महीने की 20 तारीख तक चलाया जाएगा।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *