Sushant Singh Rajput मामले में मर्डर के नहीं मिले सबूत, CBI अब इस एंगल से करेगी जांच

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शुरू से ही मर्डर और सुसाइड के बीच में काफी कन्फ्यूजन रहा है। अब सीबीआई सूत्रों ने भी कहा है कि इस मामले में अभी तक मर्डर का एंगल नहीं दिख रहा है।

जानकारी मिली है कि सीबीआई अब सुसाइड एंगल से इस केस की जांच करेगी। सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इतने सारे लोगों से पूछताछ के बाद भी मर्डर के कोई सबूत सामने नहीं आए हैं।

Also Read गिरती TRP से परेशान ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के मेकर्स, लिया ये फैसला

ऐसे में सीबीआई अब सुसाइड एंगल पर भी ध्यान देगी। साथ ही सुसाइड के लिए उकसाने के मामले पर भी सीबीआई की नजर रहेगी। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और श्रुति मोदी से भी सीबीआई कई बार पूछताछ कर चुकी है।

लेकिन इस मामले में मर्डर के कोई सबूत अभी तक सीबीआई को नहीं मिल पाए हैं, जिसके बाद सीबीआई ने सुसाइड के एंगल पर फोकस जारी रखने का निर्णय लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आज बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सीबीआई के सामने ड्रग डीलर ने शौविक चक्रवर्ती के साथ अपने कनेक्शन को स्वीकार कर लिया है।

ऐसे में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई पर सीबीआई और एनसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है, लेकिन इससे मर्डर वाली कोई बात सामने नहीं आ रही है। अब देखना है कि सीबीआई आगे क्या कदम उठाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *