स्वामी अग्निवेश का निधन, अन्ना आंदोलन से लेकर बिग बॉस तक का किया सफर ?

नई दिल्ली: आर्य समाज के जाने-माने नेता और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश का आज निधन हो गया। बता दें कि 80 वर्षीय स्वामी अग्निवेश को मंगलवार को तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।’


स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) में लिवर सिरोसिस के चलते भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें मल्टी ऑर्गन फेलियर की समस्या से भी जूझना पड़ा।

हरियाणा में संभाला शिक्षा मंत्रालय

21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर थे। 1970 में उन्होंने आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी जो कि आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।

अन्ना आंदोलन से बिग बॉस तक का सफर

स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। इसके अलावा स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे।

सामाजित मुद्दों पर बुलंद की आवाज

स्वामी अग्निवेश सामाजिक सक्रियता के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल रहे, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की मुक्ति के खिलाफ अभियान शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *