T20 WC 2026, Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

IND Vs NZ

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं। जहां शाम 7 बजे से ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। देशभर में क्रिकेट प्रेमी आज भारतीय टीम की धमाकेदार जीत की कामना कर रहे हैं।  IND Vs NZ

आपको बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 विश्व कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिए। बीते गुरुवार को भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। IND Vs NZ

Read Also: उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक यूट्यूबर घायल

भारतीय टीम, जिसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था, वो आज अपने घरेलू मैदान पर घरेलू दर्शकों के सामने दूसरी बार T20 चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर आज भारतीय टीम से भिड़कर अपने पहले T20 विश्व कप खिताब जीतने की तलाश में है। IND Vs NZ

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के कप्तानों के बीच टॉस शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7:00 बजे फेंकी जाएगी। इस महामुकाबले को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यूपी के वाराणसी समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमी पूजा-पाठ, हवन एवं प्रार्थना कर रहे हैं।  IND Vs NZ

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *