TAMIL NADU: विजय थलापति ने ली तमिल नाडु मुख्यमंत्री पद की शपथ

TAMIL NADU:

TAMIL NADU: तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने आज रविवार 10 बजे के करीब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेते वक्त स्टेडियम लोगों की आवाज़ से गूंज गया क्योंकि विजय की सियासत में एंट्री किसी फिल्मी स्टाईल से कम नहीं थी।TAMIL NADU

Read Also-Politics: कर्नाटक के मंत्री डी.सुधाकर का 66 वर्ष की आयु में हुआ निधन

फिल्म अभिनेता से नेता बनने तक का सफर भी काफी रोचक रहा है। विजय थलापति की फिल्मों में एंट्री 18 साल की उम्र में हुई थी। पहली तमिल फिल्म इनकी ‘नालैया थीरपू’ थी, जो 1992 में रीलीज़ हुई थी। वो एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके बाद विजय फेमस हो गए लेकिन अभी भी उपर उठना बाकी था। कई फिल्मों में इन्होंने काम किया लेकिन इनकी पहली हिट फिल्म ‘घिल्ली’ थी । जो 2004 में रीलीज़ हुई थी ।TAMIL NADU

जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। इसे साल 2024 में फिर से रिलीज किया गया था उस समय भी इसने सैकनिल्क के अनुसार 32 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था। इसके बाद विजय ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और वो साउथ के ‘मास हीरो’ बन गए। विजय तमिल नाडु में इतना बड़ा नाम बन गए कि घर-घर में उनके फैन हैं और उन्हें थलापति के नाम से संबोधित करते है, जिसका अर्थ लीडर होता है।TAMIL NADU

अब तो वह सही में लीडर बन गए। विजय की राजनीति में एंट्री 2024 में हुई थी, जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई TVK जिसके बाद और सियासी लीडरों को अपनी जमीन खिसकती हुई दिखाई देने लगी । हुआ भी बिल्कुल एसा ही 2 साल बाद ही 2026 विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और दशकों पुरानी DMK और AIADMK को पीछे छोड़ दिया। इसी से विजय की लोगों के बीच लोकप्रियता का पता चलता है।TAMIL NADU

Read Also-Shubhman Gill: ‘दौड़ते समय टखना मुड़ गया था, लेकिन आधे घंटे बाद ठीक हो गया’

108 सीट जीतकर जिसमें गठबंधन में कांग्रेस 5, CPI 2, CPI (M) 2 ,VCK 2 and IUML 2 सीट मिलाकर 120 सीट हो गई। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए थी, क्योंकि कुल 234 सीट थीं । विजय दो जगह से चुनाव लड़े थे, इसलिए TVK के पास  107 सीट थी लेकिन अब है 120 जो कि बहुमत के लिए काफी है। अब विजय हैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, अब देखना होगा कि विजय लोगों के लिए क्या काम करते है। विजय ने लोगों के लिए ही राजनीति में कदम राखा था, अब लोगों का फैसला ही उनका भविष्य तय करेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *