तारक मेहता शो को लगा फिर बड़ा झटका,14 साल बाद डायरेक्टर ने छोड़ा शो

सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। ये शो लगातार 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। दरअसल अब इस शो की टीआरपी लगातार घटती हुई देखने को मिल रही है। इस शो की घटती टीआरपी की खास वजह यह है कि कई कलाकारों का शो से अलविदा होना। हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के डायरेक्टर मालव राजदा के शो को छोड़ने की खबर सामने आ रही है।

दरअसल डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की टीआरपी ऊपर नीचे होती रहती है, लेकिन आज के दौर में लोग टीवी सीरियल के अलावा और भी बहुत सारी चीजें देखना पसंद करते हैं। आज का दौर मोबाइल एप्प और वेब सीरीज का है। दर्शक टीवी पर न देखकर फोन पर देखना काफी पसंद करते हैं।

आज के समय में ये सब देखने वालों के नजरिया में बदलाव आए हैं। वहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि शो से लगातार कलाकारों के रिप्लेसमेंट पर कुछ किरदार ऐसे होते हैं कि जो ऑडियंस पर अपनी एक अलग पहचान छोड़ जाते हैं। साथ ही दर्शक को उस किरदार की आदत सी हो जाती है। क्योंकि नए किरदार करने वाले दर्शक को पसंद नही आते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि दर्शक उस किरदार के आदी हो जाते हैं।

Read also:- अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 से हो सकते हैं अलविदा, इमोशनल हुए फैंस

आपको बता दें कि मालव राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ अनबन हो गई थी। जिसकी वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक मालव राजदा ने खुद कहा है कि वह इस शो को अलविदा कर रहे हैं ताकि वो आगे चलकर कुछ और क्रिएटिव कर सकें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *