Tarak Mehta: 25 दिनों से लापता सोढ़ी लौटे घर, जानें गायब होने की असली वजह…

tarak-mehta-sodhi-missing-for-25-days-returned-home-know-the-real-reason-for-his-disappearance, #tarakmehtakaultachashma, #gurucharansingh, #sodhi, #bollywood, #KidnappingCase, #policeman, #CrimeStop-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi, Gurucharan Singh, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sodhi return home, gurucharan singh return home, gurucharan singh latest news, gurucharan singh missing, police

Tarak Mehta: तारक मेहता (Tarak Mehta) का उल्टा चश्मा” के अभिनेता सोढ़ी, यानी गुरुचरण सिंह 25 दिन से गायब रहने के बाद अब घर लौट आये हैं। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। लंबे समय तक गायब रहने के बाद गुरुचरण स्वयं घर वापस आए हैं। गुरुचरण को वापस लौटने पर पुलिस ने पूछताछ की। उस समय, एक्टर ने बताया कि वे घर से धार्मिक यात्रा पर चले गए थे। बीच में वे अमृतसर, लुधियाना और कई अन्य शहरों में गुरुद्वारों में कई दिनों तक रहे। फिर उन्हें महसूस हुआ कि घर जाना चाहिए इसलिए वह घर वापस आ गए।

Read Also: America: अमेरिका ने की भारत की प्रशंसा, कहा भारत जैसे जिंदा लोकतांत्रिक देश बहुत कम हैं

दरअसल, गुरुचरण सिंह घर से 22 अप्रैल को मुंबई चले गए। लेकिन 26 अप्रैल को उनके गायब होने का पता चला। पिता ने अपने बेटे को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने किडनैपिंग को मानकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण दिल्ली में 24 अप्रैल तक रहे। उसने फिर अपना मोबाइल बंद कर दिया। यह भी पता चला कि वे जल्दी शादी करेंगे। जांच में गुरुचरण को लेकर कई सुराग पुलिस के हाथ लगे। गुरुचरण 22 अप्रैल को घर से मुंबई के लिए रवाना हुए, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे। उन्होंने मुंबई में उन्हें रिसीव करने वाले व्यक्ति को भी मिसलीड किया। फिर गुरुचरण ने 14 हजार रुपए एटीएम से निकाले।

Read Also: Haryana: नूंह में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत

जांच के दौरान पुलिस को गुरुचरण के दस से अधिक बैंक खाते मिले। इतना ही नहीं, उनके पास एक से अधिक Gmail अकाउंट होने की पुष्टि हुई। नजदीकी लोगों और डिजिटल जांच से पुलिस को पता चला कि गुरुचरण धर्म की ओर झुकाव बढ़ रहा था। उन्हें एक विशिष्ट दोस्त से पहाड़ की तरफ जाने की इच्छा थी। वह ई-रिक्शा के बाद पैदल चलते हुए अंतिम सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *