मानसून सीजन में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य: दिल्ली सरकार

मानसून सीजन में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य: दिल्ली सरकार | Total tv | Hindi news

नई दि्ल्ली(विनय सिंह): दिल्ली सरकार ने मानसून सीजन में 35 लाख पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 11 जुलाई से वृक्ष महोसत्व को शुरुआत की जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरी में ये पौधे मुफ्त मिल सकेंगे। इन सभी नर्सरी के इंचार्ज के नम्बर जारी किए गए हैं, ताकि लोग पौधे ले सकें। दिल्ली सरकार ने 7 लाख पौधे मुफ्त वितरण करने का लक्ष्य रखा है। इन सभी नर्सरी में गमले और ज़मीन पर लगाने वाले पेड़-पौधे मिलेंगे।

Also Read Delhi: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन  

पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, दिल्ली में 23 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट है, जो तय मानक से ज्यादा है। इस ग्रीन बेल्ट को और बढ़ाया जाएगा। इसके साथ-साथ तय किया है कि सरकार अर्बन फार्मिंग को भी प्रमोट करेगी, ताकि सब्जियां घर में उग सके औऱ हरी भरी दिल्ली रह सके। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण फाइटर सिटी है, जिस पर सबको मिलकर काम करना है। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों का सबसे ज्यादा योगदान रहता है। इसी सोच के साथ दिल्ली सरकार का 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य अगर पूरा हो जाता है तो प्रदूषण से जंग में काफी मदद मिलेगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *