नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर से पहले अमरावती में शख्स की निर्मम हत्या, 6 गिरफ्तार

Sitamarhi Killing Case: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर से पहले............

Maharashtra Killing Case: पैंगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के चलते बीजेपी से निलंबित पूर्व नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले राजस्थान के कन्हैया लाल की 28 जून को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। लेकिन आपको बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है जब नुपुर का समर्थन करने पर किसी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो। बल्कि कन्हैया की हत्या से एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र में भी एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेता

दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 21 जून को एक केमिस्ट की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का नाम उमेश प्रह्लादराव कोल्हे और उम्र करीब 54 साल बताई जा रही है जो एक मेडिकल स्टोर चलाता था। जानकारी के मुताबिक, केमिस्ट की हत्या भी नुपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण की गई थी। बताया जा रहा है कि, शख्स ने हाल ही में फेसबुक पर नुपुर के समर्थन में पोस्ट लिखा था, जिसके बाद उसकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।

 

Read Also – हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब शुरू होगा हेल्थ प्रोग्राम, अब बच्चे पढ़ेंगे स्वास्थ्य का पाठ

 

अब तक 5 गिरफ्तार छठे की तलाश जारी

वहीं इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच के लिए NIA की एक टीम अमरावती पहुंची है। इसके अलावा मृतक उमेश प्रह्लादराव कोल्हे के बेटे संकेत कोहले की तरफ से दर्ज FIR के बाद पुलिस ने जांच के आधार पर इस मामले में 6 लोगों मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफिक, शोएब खान, आतिब रशीद, शमीम फिरोज अहमद का नाम सामने आया है। जिसमें से शमीम फिरोज अहमद को छोड़कर बाकी सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *