15 अगस्त को इस बार CM केजरीवाल नहीं मंत्री आतिशी फहराएंगी झंडा, BJP-AAP में छिड़ी जुबानी जंग

Delhi Politics:

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को लेटर लिखकर कहा है कि कैबिनेट मंत्री आतिशी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आतिशी शिक्षा और वित्त मंत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी जानी चाहिए।”

Read also-टाटा मोटर्स की बल्ले-बल्ले, TATA कर्व ईवी 17.49 लाख रुपए में हुई लॉन्च

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले इस्तीफा देना चाहिए और आतिशी को मुख्यमंत्री या कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, तभी उन्हें ध्वजारोहण करने की अनुमति दी जा सकती है।उन्होंने कहा, “यह मजाक नहीं है, यह देश के गौरव की बात है, उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। वह जिस पद पर बैठे हैं उसकी गरिमा याद रखनी चाहिए।”

Read also-Bangladesh के हालात और शेख हसीना को लेकर पूर्व राजनयिक दिलीप सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

वीरेंद्र सचदेवा ने दी ये प्रतिक्रिया – अरविंद केजरीवाल जो स्वयं मुख्यमंत्री हैं उनको इस बात का अहसास होना चाहिए कि संविधान की कुछ संवैधानिक मर्यादाएं होती हैं। उसका मजाक बनाने की कोशिश ना करें, उनके स्थान पर कोई भी झंडा फहराएगा, तो विजय नायर और विभव कुमार का नाम दे देते तो आतिशी का नाम देने की क्या जरूरत थी।

तो आतिशी ने झंडा फहराना है, तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए या कार्यवाहक मुख्यमंत्री घोषित करना चाहिए। उसके बाद वो करें। ऐसा नहीं होता है, ये हंसी मजाक नहीं है। ये राष्ट्रीय गौरव का विषय है और संविधान ने कुछ ताकत दी हुई हैं जिनका सबको पालन करना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को ऐसा कुछ भी करने से पहले उस पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *