Big Boss OTT 3: फिनाले से पहले हुई बड़ी उलट-फेर, अब कौन होगा विनर ?

Big Boss OTT 3: बिग बॉस OTT 3 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और शुक्रवार, 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले है। शो में फिलहाल 5 कंटेस्टेंट्स मौजूद थे लेकिन एक-एक करके सभी बाहर हो गए। इन 5 कंटेस्टेंट्स में सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन शामिल थे। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कृतिका मलिक और साई केतन पहले ही Big Boss OTT 3 फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे लेकिन अब ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी भी फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं। रणवीर शौरी के बाहर होने से जनता को बहुत बड़ा झटका लगा है। सभी का ऐसा मानना था कि इस बार OTT के विनर रणवीर शौरी होंगे लेकिन एकदम से सारा खेल ही पलट गया। रणवीर शौरी का भी विनर बनने का सपना टूटकर चूर-चूर हो गया।

Read Also: पिंगली वेंकैया जयंती: जानें कौन हैं राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के रचयिता, जिनकी रचना बनी देश की शान और शहीदों का सम्मान

कौन होगा Big Boss OTT 3 का विनर ?

जनता और घरवालों को यह विश्वास था कि रणवीर शौरी ही विनर होंगे लेकिन यह तो नहीं हुआ। इस समय Big Boss OTT 3 फिनाले की दौड़ में सना मकबूल और नैजी दोनों ही एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। ये भी गौरतलब है कि नैजी और सना की काफी अच्छी दोस्ती शो में दिखाई दी है और अब यह ट्रॉफी की टक्कर दो दोस्तों के बीच होने वाली है। सोशल मीडिया पर नैजी को विनर बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि होगा बिग बॉस OTT 3 की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा।

Read Also: दिल्ली कोचिंग हादसा: दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने की ये बड़ी घोषणा

बिग बॉस OTT 3 विनर को मिलेगा ये बड़ा का इनाम

बता दें, Big Boss OTT 3 के दर्शकों के इंतजार की घड़ियां जल्द समाप्त होने वाली हैं। आज रात ‘बिग बॉस OTT 3 ‘ के ग्रैंड फिनाले में शो के विनर के नाम से पर्दा उठने वाला है। सामने आने वाला है। बिग बॉस OTT 3 का विनर पिछले दो सीजन की तरह ही एक चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की बड़ी राशि का प्राइज अपने घर लेकर जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *