(अजय पाल)Teeth Whitening Natural Tips: साफ व चमकदार दांत आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा सकते हैं.खाने-पीने की चीजों में कई प्रकार के मसाले इस्तेमाल किए जाते है।जो दांतों को पीला बना सकते है।दांत पीले होने से बचने के लिए सभी को दिन में दो बार टूथब्रश करने की सलाह दी जाती है.बड़ी संख्या में लोग दांतों के पीलेपन से समस्या से परेशान है।ब्रश करने के बाद भी कई लोग इस समस्या से परेशान हैं.वैसे तो डेंटिस्ट के पास जाकर टीथ क्लीनिंग करा सकते है, लेकिन ऐसा बार-बार कराना संभव नहीं हो पाता है.ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं.आज हम आपको दांतों के पीलापन से छुटकारा पाने के कुछ ऐसे आसान से घरेलू नुस्खे बता रहे है।जो आपके दातों में पीलेपन से छुटकारा दिला सकते है आए जानते है
1.सेब के सिरका –बता दे कि पीले दांतों को चमकाने के लिए आप सेब के सिरका का इस्तेमाल कर सकते है।2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 1 कप पानी में मिलाकर माउथवॉश बनाएं.इस घोल को मुंह के अंदर 10 सेकंड तक घुमाएं.फिर पानी से कुल्ला कर ले और ब्रश करे.हालांकि इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए,वरना दांतों को नुकसान हो सकता है।
Read also-Summer Lips Care:गर्मियों में फटे होंठों से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
2.नींबू,संतरा और केले के छिलके का यूज करे – दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए आप नींबू, संतरा और केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है।ये छिलके दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर हो सकता है और आपके दांत सफेद व चमकदार बन सकते हैं.ऐसा माना जाता है कि इन छिलकों में मौजूद यौगिक डी-लिमोनेन या साइट्रिक एसिड आपके दांतों को सफेद करने में मदद करता है. ।
3.डेंटिस्ट – अगर आपको घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके दांत में पीलेपन की समस्या से छुटकारा नही मिल पा रहा है तब आप डेंटिस्ट की मदद ले।कई बार दातों में जमी पीली परत इतनी मजबूत बन जाती होती है कि इन्हें किसी घरेलू उपाय से हटा पाना मुश्किल हो जाता है।
4.बेकिंग सोडा –दांत में जमी पीले पन की परत को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करे आए जाने कैसे यूज करे बेकिंग सोडा करे। बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करे उसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने टूथब्रश पर लगाएं अब इस पेस्ट को दांतों पर अच्छी तरह लगाकर 1 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें। प्रतिदिन इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगता है। पीले दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. लापरवाही करने से दांतों को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसा करने से दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी की समस्या हो सकती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

