Bihar: पटना के होटल में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Punjab Fire

Bihar: बिहार (Bihar) में पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन (Patna Junction Railway Station) के पास एक होटल (Hotel) में गुरुवार 25 अप्रैल को आग लग गई। आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।

Read Also: Madhya Pradesh: PM मोदी ने की पोलिंग बूथ पर कांग्रेस का सफाया करने की अपिल

बिहार के पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में आज यानी गुरुवार 25 अप्रैल को अचानक आग लग गई। आग में झुलसने की वजह से होटल में मौजूद 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read Also: Delhi: PM मोदी हमारे ‘न्याय पत्र’ का झूठा प्रचार कर रहे हैं- जयराम रमेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि जैसे ही आग लगने की खबर मिली फौरन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को साथ ही पुलिस प्रशासन वहां पहुंचे। आग में झुलसने से 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज चल रहा है लेकिन मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की जगह पर पहुंचे डीआईजी (फायर) मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब 11 बजे मिली और उस पर काबू पा लिया गया। उनके मुताबिक आग लगने की वजह की जांच की जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *