‘जॉब फॉर लैंड’ मामले में तेजस्वी यादव शनिवार को सीबीआई के दफ्तर मे हुए पेश

(कुणाल शर्मा): ‘जॉब फॉर लैंड’ मामले में तेजस्वी यादव शनिवार को सीबीआई के दफ्तर मे पेश हुए। जहां तेजस्वी यादव से जॉब फॉर लैंड’ मामले को लेकर कई घंटे पूछताज की गई। वहीं तेजस्वी यादव की सीबीआई दफ्तर मे पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को ‘लैंड फार जॉब’ स्कैम मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेशा एजेंसियों का सहयोग किया है, लेकिन देश में स्थिति यह है कि लड़ना बहुत मुश्किल हो गया है, लेकिन हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे।

बता दें कि सीबीआई ने पहले तीन बार तेजस्वी यादव को पेश होने के लिए समन जारी किया था। लेकिन तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए थे। यहां तक तेजस्वी ने समन को कोर्ट में चुनौती दी और तर्क दिया था कि बिहार में बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाएंगे। लेकिन अदालत ने इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा था कि शनिवार को सदन की कार्यवाही नहीं होती है। ऐसे में इस दिन वह पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में प्रस्तुत हो सकते हैं। जिसके बाद तेजस्वी यादव शनिवार यानी 24 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हुए।

Read also: राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द होने के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

वहीं दूसरी ओर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सीबीआई दफ्तर में पेशी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे सीबीआई दफ्तर के आसपास की मुख्य सड़कों पर बैरीगैटिंग की गई थी। तो वहीं रूट भी ड्राइवर किए गए थे। साथ ही सीबीआई दफ्तर की और जाने वाली मुख्य सड़क पर बैरीगैटिंग कर सड़क को बंद कर दिया गया था। वहीं दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई थी। ताकि किसी को भी इस प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

बहरहाल ‘जॉब फॉर लैंड’ मामले में तेजस्वी यादव शनिवार को सीबीआई के दफ्तर मे पेश हुए। जहां सीबीआई के अधिकारियों द्वारा पहले ही इस मामले को लेकर प्रश्नों की लिस्ट तैयार की गई थी जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *