नीट पेपर लीक पर तेजस्वी यादव ने दिया बयान,कहा-किंगपिन को ना बचाए सरकार

Tejashwi Yadav on BPSC : 
Tejashwi Yadav: नीट पेपर लीक मामले में प्रतिदिन कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में बिहार की सियासत भी तेज हो गई है। गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आरोप के बाद आज अब नेता प्रतिपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी और अपने पीएस को लेकर भी बयान दिया है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को नीट मामले से उन्हें जोड़ने की कोशिश पर कहा कि वे उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे जो पेपर लीक के ‘किंगपिन’ थे।बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को दावा किया कि नीट “पेपर लीक” में गिरफ्तार मुख्य संदिग्ध का संबंध तेजस्वी यादव से जुड़े अधिकारियों से है।

Read Also: मुस्लिम महिला ने सुनाई आपबीती….CM योगी ने कहा ये तुम्हारी नहीं हमारी समस्या है…

तेजस्वी यादव ने कहा राज्य में बीजेपी सरकार उनकी,केंद्र में सरकार उनकी, जांच एजेंसियां उनकी, हम कहते हैं मैं सीएम से कह रहा हूं कि वे मेरे पीएस को बुलाएं और पूछताछ कर ले । जब मई में अरेस्टिंग हुई थी तब से अपनी आवाज उठा रहे हैं। और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये लोग जो किंगपिन हैं पेपर लीक किए हैं वो लोग ईशू को डायवर्ट करना जानते हैं। जो न अमित आनंद हैं, जो आपका नीतीश कुमार है ये कौन लोग हैं, इनको क्यों बचाना चाहते हैं ये लोग ।

क्या था विजय सिन्हा का आरोप –बिहार के उपमुख्यमंत्री विजया सिन्हा ने कहा था तेजस्वी यादव के पीएस के कहने पर सरकारी गेस्ट हाउस बुक किया गया था। विजय सिन्हा के बयान के बाद ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया। आरजेडी, बीजेपी पर हमलावर हो गई थी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *