तेलंगाना: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए बीजेपी 20 फरवरी से दो मार्च तक राज्य में यात्राएं निकालेगी

Lok Sabha Election 2024:बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी पूरे तेलंगाना में 20 फरवरी से दो मार्च तक ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकालेगी।केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को चारमीनार में देवी भाग्य लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ‘विजय संकल्प यात्राओं’ में इस्तेमाल होने वाले ‘रथों’ का शुभारंभ किया।उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य की सभी 119 विधानसभाओं से होते हुए एक साथ पांच ‘यात्राएं’ निकाली जाएंगी। 20 फरवरी को राज्य की अलग-अलग जगहों से ‘यात्राएं’ शुरू होंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने का माहौल है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से ज्यादातर सीटें बीजेपी जीतेगी।2019 के आम चुनावों में बीजेपी को चार सीटें मिली थीं।उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हर गांव, हर घर जाएंगे और हर व्यक्ति से मिलकर उनका समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे।

 Read also-एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने संदेशखाली का दौरा किया

किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री:बीजेपी ने ‘विजय संकल्प यात्राएं’ शुरू की हैं। राज्य की सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए एक साथ पांच ‘यात्राएं’ निकाली जाएंगी। 20 फरवरी को राज्य में अलग-अलग जगहों से ‘यात्राएं’ शुरू होंगी। पूरे देश में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के पक्ष में माहौल है। तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से ज्यादातर बीजेपी को मिलेंगीं।मुझे पूरा भरोसा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में अकेले लड़ेगी और हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *