Narendra Modi In Ghaziabad: पटरी पर दौड़ी देश की पहली रैपिड रेल, मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Narendra Modi In Ghaziabad- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाजियाबाद मे रैपिड-एक्स रेल को हरी झंडी दिखा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सफर भी किया। बता दें कि यह ट्रेन पहले चरण में गाजियाबाद से दुहाई तक चलेगी।आपको बता दे कि इस रैपिड-एक्स रेल का किराया 50 से लेकर 100 रूपये तक है। रैपिड-एक्स रेल 17 किमी की दूरी मिनचों में पूरी करेगी । रैपिड को देश की मिनी बुलेट ट्रेन भी कहा जा रहा हैं। रैपिड-एक्स इस संचालन के बाद से मेरठ -गाजियाबाद में आर्थिक विकास के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद हैं ।

रैपिड एक्स के उद्घाटन के समय पीएम नरेंद्र मोदी इसका नया नामकरण करेंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे और गतिशीलता से भारत मजबूत हो रहा है। वंदे भारत ट्रेनों और अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के बाद अब आरआरटीएस ट्रेन को नमो भारत के नाम से जाना जाएगा। अभी कुछ समय पहले ही एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल का नाम बदलकर रैपिड एक्स किया था। सभी कोच और स्टेशन पर यही लिखा हुआ है। अब अचानक नाम बदले जाने से एनसीआरटीसी को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में जो कोच बनेंगे उसमें नमो भारत नाम लिखकर आ सकता है।

Read also – कांग्रेस नेता राहुल गांधी आर्मूर में रैली को संबोधित करेंगे

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्रायॉरिटी सेक्शन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई होते ही दुहाई डिपो को जोड़ेगा। प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी।

जिनमें से तीन कॉरिडोर को चरण-1 में चालू करना तय किया गया है। इसमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर शामिल है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर के शहरी केंद्रों से गुजरते हुए एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *