तेलंगाना के राजकीय गीत के रचयिता कवि अंदे श्री का 64 वर्ष की उम्र में निधन

Telangana: Poet Ande Sri, author of Telangana's state song, dies at 64

Telangana: तेलंगाना के प्रतिष्ठित राजकीय गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ के रचयिता प्रसिद्ध कवि अंदे श्री का सोमवार यानी की आज 10 नवंबर को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। अंदे श्री आज सुबह अपने आवास पर जमीन पर पड़े मिले। Telangana

Read Also: रोज एक संतरा खाने से बदल जाएगी आपकी सेहत! शरीर को मिलेंगे कमाल के फायदे

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्य उन्हें सरकारी गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। अंदे श्री को उच्च रक्तचाप की समस्या थी और उन्हें दो दिन पहले काफी पसीना आया था। अंदे श्री का वास्तविक नाम अंदे येल्लैया था। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से तेलंगाना राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद अंदे श्री के ‘जय जय हे तेलंगाना’ को राजकीय गीत घोषित किया।

Read Also: ट्रंप का वादा! टैरिफ से मिलने वाले राजस्व से अमेरिकियों को 2,000 डॉलर का भुगतान

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने अंदे श्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि अंदे श्री का निधन तेलंगाना साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिवंगत कवि का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *