Russia: रूस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुआ आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत और कई घायल

Russia: रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकी हमले की खबर सामने आई है। Russia में हुए इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ISIS ने ली है। इस आतंकी हमले में करीब 60 लोगों की मौत और 145 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Russia के मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला

Russia की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान वहां वेश बदलकर पहुंचे पांच बंदूकधारियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल में स्वचालित हथियारों से लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी, इस हमले में करीब 60 लोगों की मौत और 145 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ISIS ने ली है।

Read Also: Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल 6 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजे गए, 28 मार्च को कोर्ट में होगी पेशी

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में आतंकी हमलावरों ने विस्फोटक सामग्री का भी इस्तेमाल किया। वहां लगी आग को बुझाने के लिए हेलीकाप्टरों की भी मदद ली गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *