शूटिंग के दौरान चोटिल हुई एक्ट्रेस, फोटो शेयर कर दिखाएं चोट के निशान

Shruti Haasan Injured, शूटिंग के दौरान चोटिल हुई एक्ट्रेस, फोटो शेयर कर दिखाएं ....

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस श्रुति हसन किसी पहचान की मोहताज नही है। दरअसल सोशल मीडिया में हर समय एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस की  इन दिनों सेट से लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रुति चोटिल हो गई है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर दी है। एक्ट्रेस की इस फोटो पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस की फोटो पर घुटनो में चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

 

फोटो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्शन शूट करते समय एक्ट्रेस के घुटनों पर चोट आई है। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘गुड डे एट वर्क’ दरअसल श्रुति चोट लगने के बाद भी अपने जज्बे को दिखाती हुई नजर आ रही है साथ ही एक्ट्रेस की चोट की फोटो को देखकर उनके फैंस सलामती की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि श्रुति हसन की आने वाली मूवी ‘सालार’ में साउथ एक्टर सुपर स्टार प्रभास के साथ मूवी में जल्द ही नजर आने वाली है।

Read also:- मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात

दरअसल केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ‘सालार’ मूवी सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। साथ ही बताया जा रहा है कि साउथ एक्टर प्रभास के साथ एक्ट्रेस श्रुति हसन इस मूवी में एक्शन सीक्वेंश करती हुईं नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हसन और साउथ प्रभास के फैंस ‘सालार’ मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Shruti Haasan Injured    Shruti Haasan Injured

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *