कोरोना से जंग अभी जारी, 24 घंटे में दर्ज 470 से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली: देश पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से कोरोना महामारी से जूझ रहा है, दूसरी लहर में तबाही मचाने के बाद देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आई है।

ऐसे में भले ही कोरोना केस कम हो रहे हों, लेकिन लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है,मृतकों की संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,919 नए मामले सामने आए, एक्टिव केस 1,28,762   और 11,242 रिकवरी हुई।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि महामारी की वजह से पिछले 24 घंटों में 470 लोगों की जान चली गई। अब लगातार जब कोरोना के रोजाना मामले 20 हजार से कम आ रहे हैं।

हम सब ही जानते हैं कि मार्च, अप्रैल और मई महीने में कोरोना की दूसरी लहर में काफी तबाही मची थी, जिसमें रोजाना चार लाख से अधिक तक मामले सामने आए थे, लोगों को अस्पतालों में बेड्स और इलाज की भी समस्या से जूझना पड़ा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *