E20 पेट्रोल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, नितिन गडकरी के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Maharashtra:

Maharashtra: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ई20 ईंधन के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर का ‘घेराव’ करने के लिए मार्च करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया।Maharashtra:

Read Also- Kaveri Dispute: बेंगलुरु में CM शिवकुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कर्नाटक के नेता

ये मार्च महल इलाके के चिटनवीस पार्क स्क्वायर से शुरू होकर उसी इलाके में मौजूद गडकरी के निजी घर तक निकाला गया, जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई20 ईंधन के व्यावहारिक न होने को लेकर नारे लगाए।केंद्रीय मंत्री के घर के पास भारी पुलिस बल तैनात था और रास्ते में बैरिकेड्स लगाए गए थे, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए उन पर चढ़ने की कोशिश की।Maharashtra:

Read Also- दिल्ली के नामचीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल परिसर खाली करा जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।कांग्रेस ई20 ईंधन के मुद्दे पर गडकरी को निशाना बना रही है और उसका दावा है कि 29 जुलाई को संसद में ई20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने के बारे में उनके जवाब से जवाब मिलने के बजाय और सवाल खड़े होते हैं।Maharashtra:

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि गडकरी का दावा है कि ई20 को कई सालों की वैज्ञानिक टेस्टिंग के बाद लागू किया गया है और इससे गाड़ियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं है।Maharashtra:

रमेश ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, “पिछले कई महीनों से देश भर के ग्राहक और गाड़ी बनाने वाले मिस्त्री माइलेज कम होने; इंजन के प्रदर्शन से जुड़ी दिक्कतें; गाड़ियों में ई20 फ्यूल के लंबे समय तक पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जता रहे हैं।Maharashtra:

इसके अलावा साल 2023 से पहले की गाड़ियों में इंजन कम्पैटिबिलिटी, कोल्ड-स्टार्ट की समस्या और तेजी से टूट-फूट होना; पुरानी गाड़ियों में इंजेक्टर का चोक होना, फ्यूल लाइनों में जंग लगना और रबर के पुर्जों के फटने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। Maharashtra:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *