CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, गृह मंत्री शाह ने कही ये बात

CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अब महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा संभालेगी। महिला बटालियन अब हवाई अड्डों, मेट्रो, रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Read Also: SC: बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी कीं ये गाइडलाइन्स

आपको बता दें, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार का ये ऐतिहासिक फैसला है और इस बटालियन में सिर्फ महिलाओं की नियुक्ति होगी।

इसकी जानकारी शेयर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *