AAP की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय हांसी गेट आप कार्यालय में बदलाव जनसंवाद को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल, अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए AAP की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों को मौका दे चुकी है, लेकिन उन्होंने हरियाणा के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इस बार जनता को हरियाणा के लिए वोट करना है। यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो CM केजरीवाल और AAP को लाना ही पड़ेगा। इस बार गाड़ी के टायर को नहीं, बल्कि पूरी गाड़ी बदलना है, तभी हरियाणा के लोगों का भला हो सकेगा।
Read Also: अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने सरकार के खिलाफ क्यों किया प्रदर्शन ?-जानिए
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि BJP ने CM केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला, क्योंकि उनको डर था कहीं हरियाणा का लाल CM केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा से भी इनका सफाया न कर दे। क्योंकि हरियाणा तो CM केजरीवाल की जन्मभूमि है। हरियाणा की जनता ने इन पार्टियों को बहुत मौके दिए, लेकिन इन्होंने बार बार धोखा दिया। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ गद्दारी की। आज हरियाणा का हर वर्ग धरने पर है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। इन्होंने युवाओं की इतनी दुर्दशा कर दी है कि वो या तो बेरोजगार बैठा है या अवैध तरीके से विदेश जा रहा है या नशे में चला गया है।
Read Also: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी !
जिला अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। एक भी सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं है। अमीर के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे और गरीब किसान व छोटे व्यापारी के बच्चों की जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकारी अस्पताल में न दवाई, न डॉक्टर और न कोई सुविधा है। बिजली के लंबे लंबे काटों से जनता परेशान है। यदि ये सब कुछ बदलना है तो पूरी गाड़ी बदलनी पड़ेगी। इस बार बड़ा बदलाव लाना है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कभी किसी के बेटे तो कभी किसी के पिता के नाम पर वोट दिया। इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना है। BJP सरकार ने किसानों पर डंडे बरसाए और हमारी बहनों को दिल्ली में सडक़ों पर घसीटा। हम अपनी मां बहनों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे। इन्होंने पिछले 10 साल में कुछ काम नहीं किया। हरियाणा की जनता AAP को एक बार मौका देकर देखे हम काम करके दिखाएंगे। इसलिए इस बार हरियाणा को बड़े बदलाव की तरफ ले जाने के लिए वोट करें।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

