सर्द रात का स्याह सच, 4 डिग्री में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग

नई दिल्ली(अजीत सिंह):  देश की राजधानी कहे जाने वाली दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल ऐम्स के बाहर मरीजों के साथ आए तमीरदार हाड़ कपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर, राजधानी पर ठंड का सितम पढ़ने लगा है,  दिल्ली के रैन बसेरे फुल हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे राजधानी में सोने को मजबूर हैं ।

 

READ ALSO दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन, अगले हफ्ते बारिश के आसार

 

सबसे बड़ा अस्पताल कहां जाने वाला है राजधानी में एम्स यहां बाहर से आए इलाज कराने वाले मरीजों के तमीरदारों को मजबूरन खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है, ठंड ऐसी है की हाड़ कपा दे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, उसके बाद भी लोग राजधानी के बीचो बीच खुले में सोने को मजबूर है ।

देश के कोने कोने से आए लोगों का यही कहना है, की हम मजबूर हैं खुले में सोने को आप देख सकते हैं दिल्ली एम्स के बाहर हाड़ कपाती ठंड में मेट्रो स्टेशन के पास लोग सोए हुए हैं, ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो बस स्टैंड और मेट्रो के पास रात गुजारने को मजबूर है, ऐसे में इन लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *