नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या- इलाके में सनसनी मची..

Nanakmatta Gurudwara Murder
Nanakmatta Gurudwara Murder:उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा डेरा प्रमुख की दो बाइक सवार हमलावरों ने गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी शेयर की दी।उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ ने मीडिया को यह जानाकरी दी कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसएसपी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच..

उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ आगे बोलते है। हमारे पास हमलावरों की (सीसीटीवी फुटेज है। जिसमें वे साफ दिख रहे हैं। वे दोनों सिख हैं।मंजूनाथ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुबह करीब सवा छह बजे हमलावर गुरुद्वारे में प्रवेश करते हैं और फिर वे सिंह को राइफल से गोली मार देते हैं।उन्होंने कहा कि घटना के बाद वे फरार हो गए। आपको बता दें कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर है।

Read also-कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र मौजूदा सांसद डी. के. सुरेश ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट से पर्चा भरा

पुलिस ने कही ये बात…

सिंह ज़मीन पर गिर गए।”उन्होंने बताया कि डेरा कारसेवा प्रमुख के हमलावरों को पकड़ने के लिए आठ पुलिस दलों को काम पर लगाया गया है।घटना को ‘गंभीर’ बताते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने कहा कि इस घटना का पता लगाने के लिए विशेष एसटीएफ और लोकल पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर इस घटना के पीछे कोई साजिश है तो इसका पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

डेरा सेवादार हरप्रीत सिंह ने कही ये बात…

डेरा सेवादार हरप्रीत सिंह कहते है कि गुरुदवारे में आकर किसी को मार देना ये बडी घटना है। सिख समाज ये कहता है कि इसका जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए और जिन्होंने ये कत्ल किया वो पकड़े भी जाने चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *