अमेजन प्राइम की सबसे अधिक पॉप्युलर वेब सीरीज के अगले सीजन ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने टीम के साथ इस शो के तीसरे सीजन की शूटिंग आखिरकार पूरी कर ली है। वहीं मुन्ना भैया का किरदार करने वाले अली फजल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। अब इस सीजन के रिलीज़ होने का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। और अब फाइनली गुड्डू भैया ने भी शूटिंग खत्म होने के बाद की झलक शेयर कर दी है।
बता दें की मिर्जापुर अमेज़न की सबसे पॉप्युलर वेब सीरीज में से एक है और अब इसकी तीसरी सीरीज भी जल्द ही आने वाली है। अली फजल ने मिर्जापुर 3 के सेट की वीडियो शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है। और इसमें लिखा है की , ‘मेरी सबसे प्यारी और अच्छी टीम को मिर्जापुर की दुनिया में प्यार और हार्डवर्क के लिए थैंक यू। सीजन 3 मेरे लिए बहुत ही अलग जर्नी है, जैसी कि पिछली दोनों भी रही थी।’
View this post on Instagram
उन्होंने बताया कि जो वह और गुड्डू पंडित के रूप में इसलिए अच्छा दिखा पाते हैं क्योकि इसके पीछे सेट पर हर एक व्यक्ति की मेहनत होती है। उन्होंने टीम की तारीफ में कहा, ‘आप भले यह महसू न कर पाएं लेकिन आप सबने मुझे वो मदद की है जिसे मैं यहां लिख नहीं सकता। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इसे पढ़ेंगे, मैं यहां सभी को टैग नहीं कर पा रहा। ये मेरा शुक्रिया है, सॉरी इस बार मैं अपनी टीम के लिए पर्सनल लेटर नहीं लिख सका।’
Read also: Top Web Series: मिर्जापुर से लेकर पंचायत तक, टॉप 5 की लिस्ट में शामिल ये वेब सीरीज, क्या आपने देखी
उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे को-एक्टर्स, आपको पता है कि आप बेस्ट हो और आपको पता है कि मैं आप सबसे कितना प्यार करता हूं। आखिरकार अमेजन को भी शुक्रिया। वहीं इससे पहले स्वेता त्रिपाठी ने शो से सम्बंधित वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘सीजन 3 के एपिसोड की कहानी सुनकर मुझे लग रहा था कि अब शूटिंग का और इंतजार नहीं कर सकती और अब शूटिंग खत्म भी हो गई। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा कि आप सब इसे कब देखेंगे।’
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

