Top 5 Indian Web Series: कोरोना वायरस महामारी के बाद से ही मनोरंजन के लिए लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया और आज मनोरंजन के लिए यही सबसे अच्छा माध्यम बन गया है। वहीं लोगों में वेब सीरीज की रुचि को देखते हुए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार समेत कई ओटीटी प्लेफॉर्म को लॉन्च किया गया है, जिसपर रोजाना दुनियाभर की वेब सीरीज रिलीज की जाती है। लेकिन इस भीड़ में कौन सा कंटेंट देखने लायक है और कौन सा नहीं इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ वेब सीरीज को चुनकर लाएं हैं जिसे देखने पर आपका टाइम वेस्ट होने के बच सकता है।
हजारों की भीड़ से आज हम आपके लिए इंडिया में बनी टॉप 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए है, जिन्हें आईएमडी पर टॉप रेटिंग मिली हुई है। आइए देखते हैं लिस्ट…
स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
1980-90 के दौरान हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित इस वेव सीरीज में हर्षद मेहता की पूरी कहानी को दिखाया गया है। आईएमडी की तरफ से इसके टॉप 1 की रेटिंग मिली हुई है। बता दें कि, इसमें प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बरोटी ने साथ काम किया है।
स्पेशल ऑप्स
इस लिस्ट में डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स भी शामिल है। इस सीरीज में हिम्मत सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर केके मेनन ने अपनी जान लगा दी। हालांकि उनकी मेहनत जाया नहीं गई फैंस ने इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया, वहीं आईएमडी की लिस्ट में यह टॉप 3 में रही।
बंदिश बैंडिट्स
साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स ने लोगों को खूब एनटरटेन किया। इस सीरीज में इंडियन क्लासिकल सिंगर और पॉप स्टार तमन्ना की कहानी की दर्शाया गया है। आईएमडी की लिस्ट में इस वेब सीरीज को टॉप 4 में रखा गया है। वहीं इसमें ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह, शीबा चड्ढा नजर आए हैं।
पंचायत
अमेजन प्राइम की पसंदीदा वेब सीरीज पंचायत का हाल ही में दूसरा सीजन ‘पंचायात 2’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके पहले साल 2020 में इसका पहला सीजन ‘पंचायत’ आया था, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। बता दें कि, यह दोनों ही सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। वहीं अगर बात करें इसके स्टारकास्ट की तो इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक ने साथ में काम किया है।
मिर्जापुर
अमेजन प्राइम की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अगर आप वेब सीरीज की दुनियां में नए आए हैं और अभी तक आपने यह सीरीज नहीं देखी है तो आज ही देखें। इसका पहला और दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर मौजूद है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी स्टारकास्ट के रुप में नजर आए है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

