घर का बना गरम मसाला बढ़ाएगा खाने का स्वाद, नोट करें यह सामग्री और जाने बनाने का सही तरीका

Garam masale banane ke tarike, घर का बना गरम मसाला बढ़ाएगा खाने का स्वाद

अजय पाल – सब्जी और पकवानों की शान गरम मसाले को आप बाजार से खरीदने के बजाए घर में भी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं गरम मसाले को बनाने की रेसिपी।

रसोई में रखा हुआ गरम मसाला हर सब्जी और दाल में जायका बढ़ाने के लिए मिलाते है. यह कई मसालों का मिश्रण होता है, गरम मसाले को सब्जी और दाल में मिला दिया जाए तो स्वाद और महक, दोनों ही बढ़ जाता है।

गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री (Garam Masala Ingredients)

  • 2 चक्र फूल
  • 3 गदा
  • 2 जावित्री
  • 3 तेज पत्ते
  • 5-6 लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 2 कप धनिया बीज
  • 2 छोटे चम्मच सफेद जीरा
  • 2 छोटा चम्मच काला जीरा
  • 3-4 काली इलायची
  • 3 बड़े चम्मच काली मिर्च
  • 1 इंच दालचीनी
  • 9-10 हरी इलायची

गरम मसाला बनाने के लिए अब सभी साबुत मसालों को एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब गैस को ऑन करें, आग को धीमा रखेें और पैन को गैस पर चढ़ाएं। अब पैन में धनिया के बीज डालकर रोस्ट करें। इन्हें चलाते हुए भूनें, इसमें करीब 3 मिनट का समय लगेगा. जब धनिया हल्का रोस्ट होने लगे तो एक प्लेट में निकाल लें। भुने हुए धनिया को पैन से निकालने के बाद अब उसी पैन में जीरा, काला मिर्च डालें और रोस्ट करें. फिर 2 मिनट बाद इन्हें प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।

 

Read Also – स्ट्रीट फूड के हैं शौकीन है तो, घर पर यूं ट्राई करें अंडा पराठा

 

जीरा निकालने के बाद उसी पैन में हरी इलाइची, लौंग, चक्र,सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलायची, जावित्री, तेज पत्ता और नमक डालकर भून लें। जब इसमे खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब आपके सभी मसाले रोस्ट हो गए हैं.अब मसालों को 5 मिनट ठंडा कर लें फिर मिक्सी जार में सभी मसालों को एक साथ डालकर पीस लें। अब गरम मसाला तैयार है ।

भारत अपने मसाले और खुशबू से भरपूर खानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यहां तरह-तरह के पकवान और उनकी खुशबू मन और जीभ को लुभा देती हैं। भारतीय खानों में स्वाद बढ़ाने के लिए अब आर्टिफिशियल फ्लेवर्स की जगह प्राकृतिक मसालों का प्रयोग किया जाता है। इनमें से ज्यादातर मसालों की गर्म तासीर होने के कारण इन्हें गरम मसाले कहा जाता है। गरम मसाला न सिर्फ खाने का स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि खाने को बेहतर रंग और खुशबू भी प्रदान करता है। गरम मसाले को भारत में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।

Garam masale banane ke tarike

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Garam masale banane ke tarike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *