गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी ब्रेकडाउन होने पर जांच के लिए गठित टीम ने की जांच शुरू

Anil vij latest news, गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी ब्रेकडाउन होने पर जांच के लिए ....

करन जयसिंह (गुरुग्राम) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी गुरुग्राम एरिया में ब्रेकडाउन हो गई थी। इस घटना की जांच के लिए डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज की देखरेख में एक SIT का गठन किया गया था। जिसमें विकास कौशिक ACP, SI उमेश, ज्योति इंचार्ज फोरेंसिक साइंस यूनिट गुरुग्राम, ASI रणधीर सिंह मोटर मैकेनिक पुलिस लाईन के अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज सहित गुरुग्राम के हेड मैकेनिक को भी शामिल किया गया है।                                      Anil vij latest news

डीसीपी वीरेंद्र विज की अगुवाई में इस SIT ने दुर्घटना स्थल का गहनता से मुआयना किया। दुर्घटना के समय गाड़ी चला रहे ड्राइवर को भी मौके पर बुलाया गया था और उससे पूछताछ की गई। उसके बाद इस टीम ने मर्सेडीज की वर्कशॉप में जाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी चालक, गाड़ी उपलब्ध कराने वाली शाखा के फोरमैन व अन्य संबंधित के बयान भी दर्ज किए गए।

 

Read Also – पाकिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला, कार से हुआ ब्लास्ट

 

मर्सेडीज कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ करके उनके बयान अंकित किए गए। SIT में शामिल हरियाणा रोडवेज के हेड मैकेनिक, गुरुग्राम पुलिस के मोटर मैकेनिक व फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Anil vij latest news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *