हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद को लेकर मचा सियासी बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, गरमाई सियासत

Shimla Masjid Row:
Shimla Masjid Row: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मस्जिद में ‘अवैध’ निर्माण को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि शांति भंग न हो।हिंदू संगठन ये मांग करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं कि मस्जिद की इमारत में बनी तीन मंजिलों को गिरा दिया जाए क्योंकि उनका निर्माण ‘अवैध’ तरीके से किया गया है।

Read also-हरियाणा में सियासी हलचल तेज, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल

भारत धर्मनिरपेक्ष देश है-  मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां हर धर्म का सम्मान किया जाता है। संवेदनशील मामलों पर लोगों को भावनात्मक रूप से नहीं बहना चाहिए। हम कानून के मुताबिक काम करते हैं।राज्य सरकार ने कहा है कि मस्जिद निर्माण पर अदालत में मामला सुलझने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Read also-भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, 6 लाख लोग विस्थापित को मजबूर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कही ये बात –   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा भारत एक सेक्युलर देश है, धर्म निरपेक्ष देश है। सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी भावनात्कम घटनाएं होती हैं भावना में बहकर नहीं बोलनी चाहिए। कानून के हिसाब से अपना काम करना चाहिए और जिस प्रकार शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट हुआ। सरकार पूरी तरह नजर रखे हुए है और अभी मैंने अधिकारियों को भी दिशा, निर्देश दिए हैं कि शांति बनाए रखनी है और जो भी आगे कानून को हाथ में लेगा उस पर कार्रवाई अगर करनी होगी हम उसको करेंगे। यही मैं कहना चाहता हूं।”

मंत्री विक्रमादित्य ने दिया बड़ा बयान-  हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कहा कि शिमला में मस्जिद में अवैध निर्माण पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी और मामले को धार्मिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *