हरियाणा में सियासी हलचल तेज, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल

Haryana Election:

Haryana Election:  हरियाणा चुनाव से पहले रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।चार सितंबर को दोनों रेसलरों ने नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को एक ही फेज में मतदान होगा। नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Read also-संदीप घोष को SC से बड़ा झटका, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

कांग्रेस ने बनाई रणनीति- हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।हरियाणा में कांग्रेस पार्टी महिला पहलवान विनेश विनेश फोगाट को दादरी से चुनावी मैदान में उतार सकती है जबकि बजरंग पूनिया को बादली से टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीटों को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है । जाट बहुल सीट से कांग्रेस पूनिया को उतार सकती है.

Read also-सावधान: समुद्र के अंदर जमा हो रहा है चांदी का भंडार, समुद्र जीवों के लिए बना खतरा

कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान – कांग्रेस की सीनियर नेता कुमारी शैलजा ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की निंदा की।उन्होंने ओलंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विवादित टिप्पणी की थी।मनोहर लाल ने दावा किया था कि पहलवान हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं, जिससे साबित होता है कि पिछले साल उनका विरोध राजनीति से प्रेरित था।

विनेश को सम्मान मिलना चाहिए-  कुमारी शैलजा ने कहा, “विनेश फोगाट ने बतौर महिला और खिलाड़ी के रूप में सालों तक संघर्ष किया है। मुझे लगता है कि ये सही है। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को कहा था कि एथलीट राजनैतिक चक्रव्यूह में फंस गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *