UP में सियासी उठापटक के बीच सीएम योगी से मिले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

Sanjay Nishad met CM Yogi:
Sanjay Nishad met CM Yogi: यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।यूपी में 80 में से 33 सीटें मिलने से राष्ट्रीय राजनीति तक में बीजेपी के समीकरण बिगड़ गए हैं। यूपी सरकार में बीजेपी के सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार को सीएम योगी से मुलाकात की।
संजय निषाद ने दिया बड़ा  बयान- पीटीआई से संजय निषाद ने कहा, “कार्यकर्ताओं का एक शिक्षण-प्रशिक्षण होता है कि शिक्षित- प्रशिक्षित दस कार्यकर्ता ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है तो इसकी हर महीने बैठके होती हैं और हर तीन महीने में शिक्षण-प्रशिक्षण होता है। आगामी चुनाव जीतने के सारे मंत्र, क्या करना है, क्या नहीं करना है तो कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होेता है।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने शनिवार को कहा कि कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए दो दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के आधार पर पार्टी में पद दिए जाएंगे।

Read also- सरकार की सहमति से खत्म हुई हड़ताल, 2 दिन बाद ड्यूटी पर पहुंचे डॉक्टर

कार्यकर्ता की पार्टी में अहम भूमिका – पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आगे बोलते है कि कार्यकर्ता में एक तरह से दिल होता है और कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाता है और समाज से लोगों को उठाकर वोट डलवाता है और पार्टी को सत्ता में पहुंचता है तो जनता की भी समस्या होती है, कार्यकर्ता की भी समस्या होती है और कभी-कभी जनता का काम नहीं होता है तो वो उदासीन हो जाता है और वैसे में वो सोशल मीडिया वगैरह पर डालने लगता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *