Bihar: PM मोदी को खुश करने के लिए रक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया-तेजस्वी यादव

Bihar Politics

Bihar: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उनके विवादास्पद मछली खाने वाले वीडियो को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए दिया। उन्होंने कहा कि वह बुजुर्ग और अभिभावक हैं। मोदी जी खुश होंगे अगर वे ऐसा करेंगे। वह मोदी जी को प्रसन्न करने के लिए बोल रहे हैं, क्योंकि प्रासंगिकता बरकरार है। उदेश के रक्षामंत्री हैं। पूरे देश की जनता अग्निवीर योजना से पूरा देश परेशान है, उस  विषय पर चर्चा नहीं करते।

Read Also: Israel: इजराइल में तेलुगु समुदाय ने की भारतीयों की मदद की पेशकश

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वो बुजुर्ग हैं, अभिभावक हैं। अगर ये बात नहीं बोलेंगे तो मोदी जी खुश कैसे होंगे। मोदी जी को खुश करने के लिए वो बोल रहे हैं कि प्रासंगिकता बनी रहे,इसलिए वो बोल रहे हैं। उन्होंने मुद्दे की बात तो नहीं की। देश के रक्षा मंत्री हैं। अग्निवीर जो योजना हैं पूरा देश का लोग आहत हुआ है। तो इस पर वो बातचीत नहीं किए। तो हम लोग तो सब ठीक है। राजनाथ सिंह जी आए हैं, बोल करके गए हैं, तो ये काम है उनका खुश करने का। इससे ज्यादा हम लोग क्या बोले।

Read Also: Bihar: रोहिणी आचार्य ने साधा BJP पर निशाना, कहा लालू जी के नाम पर बीजेपी कांपती है…

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि चिराग पासवान कह रहे हैं 40 की 40 सीटें बिहार में एनडीए जीतेगी तो इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि इसमें नया क्या है, कोई कुछ भी बोले। आने वाले समय में पता चल जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *