Tourism: गोवा में क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज, पर्यटकों के पहुंचने से व्यापारियों के खिले चेहरे

Tourism: क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए गोवा एकदम तैयार है। बाजारों में हर तरफ रौशनी और रौनक है। पर्यटकों के लिहाज से गोवा हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। 2024 में गोवा ने कुल 1.04 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया जिसमें 99.41 लाख घरेलू और 4.67 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। 2023 की तुलना में घरेलू पर्यटकों में 22 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई।Tourism 

Read also- Dehradun: मनरेगा का नाम बदलने पर देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेहतर कनेक्टिविटी, नए चार्टर फ्लाइट्स, होमस्टे और हिन्टरलैंड टूरिज्म ने पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत किया है। इसी साल जनवरी महीने से लेकर जून तक 54.55 लाख पर्यटकों ने गोवा की मेहमान नवाजी का लुफ्त लिया। क्रिसमस और न्यू ईयर का समय गोवा के लिए सबसे व्यस्त और कमाई वाला सीजन माना गया है. देश-विदेश से लाखों सैलानी इस दौरान यहां पहुंचते हैं। जिससे  व्यापारियों  खूूब मुनाफा कमाते हैै।

Read also- Haryana News: CM सैनी ने गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिरकत की

रोशनी से जगमगाते गांव, कॉयर की गूंजती आवाज़ और नए साल के स्वागत के लिए तैयार हो रहे विशाल बीच स्टेज ने गोवा के लोगों और बाजारो में एक नयी ऊर्जा भर दी है।जैसे-जैसे काउंटडाउन शुरू होता है, गोवा केवल भीड़ के लिए तैयार नहीं है, वो पहले से कहीं ज्यादा चमकने के लिए तैयार है।Tourism 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *