Delhi- NCR में शनिवार को लगातार पांचवें दिन जहरीली धुंध छाई

Delhi- NCR– दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह नौ बजे 407 दर्ज किया गया।.. Delhi- NCR

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दूसरे हिस्सों में भी हवा की क्वालिटी दिल्ली की तरह ही खराब रही। गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 377 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में ये 490, फरीदाबाद में 449 और गुरुग्राम में 392 रहा।

Read also- टखने की चोट की वजह से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट से बाहर

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को लगातार पांचवें दिन छाई जहरीली धुंध पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि वायु प्रदूषण की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। पीएम 2.5 वो छोटे कण होते हैं जो शरीर के अंदर पहुंचकर सांस लेने में मुश्किल को बढ़ाते हैं।

पूरे दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित सीमा से सात से आठ गुना ज्यादा है।

pti So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *