कासगंज में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, 15 की मौत

Kasganj Accident: यूपी के कासगंज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें कि यूपी में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रेक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों का मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही खबर आस पास के लोगों को पता लगी  हड़कंप मच गया।वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read also-शिवसेना उद्धव गुट सांसद संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा कि हम महाराष्ट्र में सबकी ‘तुतारी’ बजा देंगे ?

सीएम  ने लिया घटना का  संज्ञान –आपको बता दें कि इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोग माघ पूर्णिमा के अवसर पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया।सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल में जाकर कार्य में तेजी में लाने का संज्ञान लिया।सीएम ने घायलों के समुचित  इलाज की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
भयावह था हादसा – हादसा इतना भयानक था। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल मच गया।हाइवे के किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों  ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी।ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर में
12 बजे तक 10 से  अधिक शवों को तालाब से बाहर निकाला जा चुका था।हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया। भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *