साबरमती रिपोर्ट का दुनिया भर में बजा डंका, वीकेंड पर हुआ बस इतना कलेक्शन

The Sabarmati Report

The Sabarmati Report : विक्रांत मैसी-स्टारर “द साबरमती रिपोर्ट” ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।डायरेक्टर धीरज सरना की ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।ये फिल्म 2002 के गोधरा अग्निकांड ट्रेन घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए थे।फिल्म के प्रोडक्शन बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म के तीन दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को शेयर किया है।

Read also-मणिपुर को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, 50 अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल होगा तैनात

“सच्चाई की कहानी बॉक्स ऑफिस पर गर्व- पोस्टर पर लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर तालियां ! 8.05 करोड़ रुपये।”मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “सच्चाई की कहानी बॉक्स ऑफिस पर गर्व के साथ आगे बढ़ती है और हम आभारी हैं।””द साबरमती रिपोर्ट” ने शुक्रवार को 1.69 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार और रविवार को 2.62 और 3.74 करोड़ रुपये की कमाई की।फिल्म में एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी हैं।

Read also-Weather: दिल्ली एनसीआर मे जारी रहेगा कोहरे का सितम, IMD ने जारी किया येलों अलर्ट

गोधरा रेलवे स्टेशन पर .. बता दें कि 27 फरवरी, 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर लगभग 12:00 बजे गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बिहार के मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के बीच चलनेवाली इस ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में कारसेवक भी शामिल थे। ये कार सेवक अयोध्या में कार सेवा से लौट रहे थे। ट्रेन को गोधरा से रवाना होते ही चेन खींच कर ट्रेन को स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रोक दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *