यमुनानगर में दर्दनाक हादसा,घर से मिट्टी लेने निकले लोग, 2 की मौत, 6 घायल

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आई। बता दें कि यमुना नगर के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह मिट्टी की ढांग गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं छ अन्य लोग घायल हो गए। मृत्कों में रतौली गांव की 52 वर्षीय सतारा व 28 वर्षीय नसरीना शामिल है । जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को पता लगी गांव में हड़कंप मच गया। आस पास के गांव में काम कर रहे लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मिट्टी के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया।

दो महिलाओं की मौत …

इस मामले में जानकारी देते हुए घायलों के परिजनों ने बताया कि साढौरा के कुल आठ लोग मिट्टी लाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान मिट्टी की ढांग बैठ गई। ये सभी लोग दब गए। इसके बाद राहत व बचाव कार्य किया गया।पुलिस विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे हादसे की जानकारी ली।जल्द ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Read also-Delhi: आप नेता आतिशी को चुनाव आयोग ने कारण बताओ भेजा नोटिस

भयावह था हादसा…

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं रमजान पर्व पर घरों को पोतने के लिए मिट्टी की ढांग लेने के लिए गई हुई थी। ढांग की खुदाई करते समय मिट्टी भरभराकर महिलाओं के ऊपर गिर गई। खुदाई कर रही है महिलाएं उसके नीचे दब गई।आनन फानन में इलाज के लिए महिलाओं को हॉस्पिटल में पहुंचाया  गया । जहां डॉक्टरों ने सतारा व नसरीना को मृत घोषित कर दिया।बता दें कि रमजान का महीना चल रहा है। देशभर में 11 मई को ईद का पर्व मनाया जाएगा। गांव के लोग कच्चे मकानों को पोतने के लिए मिट्टी को लेकर आते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *