वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली के मौसम में लगातार परिवर्तन जारी

Delhi Weather News, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली के मौसम में लगातार .......

अजित सिंह – वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली का मौसम लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है और जैसा मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया था ठीक वैसे ही दिल्ली में बारिश देखने को मिली।

राजधानी दिल्ली में देर रात से ही झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अंदर लगातार बारिश देखने को मिल रही है वहीं कई बार तो दिन में धूप और शाम को बादलों के साथ हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली वहीं मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया था की अप्रैल का शुरुआती दौर में दिल्ली में बारिश हो सकती है।

 

Read Also – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोजगार को दिए बयान को लेकर बीजेपी ने किया पलटवार

 

आज पूरे दिन बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी…साथ ही अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा… अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है… लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *